Saturday, March 7, 2026
Home Current News अवैध फर्नीचर मार्केट पर प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी जमीन पर बनी...

अवैध फर्नीचर मार्केट पर प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी जमीन पर बनी मार्केट पर चला बुलडोजर

Advertisement

चंडीगढ़ के सेक्टर-5354 की सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर बनी वर्षों पुरानी फर्नीचर मार्केट पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया. कार्रवाई से पहले चंडीगढ़ के डीसी निशांत कुमार यादव ने पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, फायर डिपार्टमेंट और अन्य संबंधित विभागों के साथ-साथ तीनों एसडीएम को निर्देश दिए. इसके साथ ही बुलडोजर कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है.