HomeBreaking Newsनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले हाई अलर्ट पर प्रशासन, 300 CCTV...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले हाई अलर्ट पर प्रशासन, 300 CCTV से होगी निगरानी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 28 मार्च को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई वीवीआईपी के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेस-वे तक पूरे रूट पर हाई-टेक निगरानी प्रणाली लागू की जा रही है।

लगाए जाएंगे 300 से ज्यादा CCTV कैमरे

एक्सप्रेस-वे और आसपास के इलाकों में 300 से अधिक हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों की मॉनिटरिंग कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी, जिससे हर गतिविधि पर रियल टाइम नजर रखी जा सके। इसके अलावा वीआईपी मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का भी उपयोग किया जा रहा है।

SPG करेगी सुरक्षा 

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम जल्द ही कार्यक्रम स्थल का दौरा करेगी। एसपीजी मंच, सभा स्थल और आसपास के पूरे क्षेत्र को अपने सुरक्षा घेरे में लेगी। कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सभी मार्गों की भी गहन जांच की जाएगी।

करीब 4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए करीब चार हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनमें ट्रैफिक पुलिस, लोकल पुलिस और विशेष सुरक्षा बल शामिल होंगे। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो भीड़ में रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उद्घाटन समारोह को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का काम भी तेज कर दिया गया है। चिल्ला बॉर्डर से लेकर डीएनडी और यमुना एक्सप्रेस-वे तक सड़कों की मरम्मत, फुटपाथों की पेंटिंग, पेड़ों की कटाई-छंटाई और स्ट्रीट लाइट्स को दुरुस्त किया जा रहा है।

बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण और पुलिस मिलकर पूरे रूट को सुचारु और सुरक्षित बनाने में जुटे हैं, ताकि उद्घाटन समारोह बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments