Saturday, March 7, 2026
Home Current News बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अभिनेता रणदीप हुड्डा, राहत...

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अभिनेता रणदीप हुड्डा, राहत कार्यों में लिया हिस्सा

Advertisement

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पंजाब के गुरदासपुर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खुद आगे आकर राहत कार्यों में हिस्सा लिया है। वह मैदान में उतरकर बाढ़ प्रभावित लोगों को जरूरी सामान वितरित करते हुए सहायता प्रदान कर रहे हैं।

रणदीप हुड्डा की यह मदद सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जहां उनके कार्य की प्रशंसा हो रही है। इसके पहले भी वह हरियाणा और महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्यों में सक्रिय रहे हैं और लोगों की सेवा के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाकर अपनी मानवीय भूमिका निभाई है।

बता दें कि पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रदेश के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। इस बाढ़ से लगभग 3.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, और अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।