HomeCurrent Newsतिहाड़ जेल से बाहर आए एक्टर राजपाल यादव, जानें क्यों मिली सलाखों...

तिहाड़ जेल से बाहर आए एक्टर राजपाल यादव, जानें क्यों मिली सलाखों से आजादी…

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव आखिरकार तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। करीब 12 दिन सलाखों के पीछे बिताने के बाद उन्हें राहत मिली है। सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी, जिसके बाद 17 फरवरी, मंगलवार को वे जेल से बाहर आए। यह राहत लंबे समय से चल रहे करीब 9 करोड़ रुपये के कर्ज विवाद के बीच मिली है।

जेल से बाहर आकर क्या बोले राजपाल?

रिहाई के बाद मीडिया से बात करते हुए राजपाल ने कानूनी सवालों के लिए अपने वकील भास्कर से संपर्क करने को कहा। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके लगभग 30 साल पूरे होने वाले हैं और दर्शकों के प्यार की वजह से ही वे 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर पाए। उन्होंने बॉलीवुड और अपने चाहने वालों का आभार जताते हुए कहा कि वे हमेशा कानून का सम्मान करते आए हैं और आगे भी अदालत के हर आदेश का पालन करेंगे।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता से जुड़ा है। इस फिल्म के निर्माण के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई और तय समय पर रकम वापस न होने से ब्याज सहित कर्ज करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। मामला अदालत तक गया और वित्तीय अनियमितताओं को गंभीरता से लिया गया।

सुनवाई के दौरान राजपाल ने स्वीकार किया कि वे पूरी रकम चुकाने की स्थिति में नहीं हैं। अदालत के निर्देश पर उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। बाद में इंडस्ट्री से मिली मदद और कानूनी प्रक्रिया के तहत 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा कराया गया, जिसके बाद उनकी अंतरिम जमानत पर सुनवाई हुई।

किन शर्तों पर मिली जमानत?

अदालत ने कुछ शर्तों के साथ 18 मार्च तक की अंतरिम जमानत मंजूर की है। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा और बिना अनुमति देश छोड़ने की इजाजत नहीं है। साथ ही, जांच और आगे की सुनवाई में पूरा सहयोग करना अनिवार्य रहेगा।

बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री से कई कलाकारों ने उनकी आर्थिक मदद की। वहीं पेशेवर मोर्चे पर राजपाल जल्द ही वेलकम टू जंगल में नजर आने वाले हैं, जिससे उनके करियर की नई शुरुआत की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें : बेहतर कनेक्टिविटी के लिए CM योगी ने 7000 करोड़ रुपये का दिया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments