HomeBreaking Newsतेल-गैस की कालाबाजारी और अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई, CM योगी ने...

तेल-गैस की कालाबाजारी और अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई, CM योगी ने अफसरों को दिया निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में तेल और गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों और कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को अलर्ट रहने और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि गैस और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति या संगठन अफवाह फैलाता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर बढ़ाई गई निगरानी 

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय और जिला स्तर पर सोशल मीडिया की निगरानी तेज कर दी गई है। पुलिस को पेट्रोल पंपों के आसपास सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग को गैस एजेंसियों और दुकानों का औचक निरीक्षण करने को कहा गया है। गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय हालात का असर

ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण खाड़ी देशों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मार्गों पर इसके असर से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में दिखाई दे रहे हैं। कई जगहों पर सिलेंडर की बुकिंग के बाद भी लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

कुछ जगहों पर सेवाएं प्रभावित

स्थिति के चलते अयोध्या के कई आश्रम, मठ और मंदिरों में भोग-प्रसाद और श्रद्धालुओं के लिए चलने वाली रसोई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है, हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। वहीं लखनऊ में भी कई होटल और ढाबे गैस की कमी के कारण बंद हो चुके हैं।

त्योहार और भर्ती परीक्षा को लेकर भी निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी चैत्र नवरात्र और रामनवमी के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अयोध्या, मीरजापुर और बलरामपुर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुगम दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Read More

रेलूराम पूनिया मर्डर केस में SC सख्त, सोनिया-संजीव को 2 हफ्ते की डेडलाइन, 7 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments