पंजाब के बटाला में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार संचालित ड्रग्स और अवैध हथियारों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं।
क्या-क्या हुआ बरामद?
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 6.5 किलोग्राम हेरोइन, .30 कैलिबर की पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस और 1 लाख रुपये ड्रग्स से कमाई गई नकदी की बरामद किए गए। सामान से साफ है कि यह नेटवर्क बड़े स्तर पर सक्रिय था और संगठित तरीके से काम कर रहा था।
हथियार और ड्रग्स का खतरनाक गठजोड़
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के जरिए न केवल ड्रग्स की तस्करी की जा रही थी, बल्कि गुर्गों को अवैध हथियार भी सप्लाई किए जा रहे थे। इससे रंगदारी, संगठित अपराध और नशे के धंधे के बीच गहरे संबंधों का खुलासा हुआ है।
आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन, बटाला में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा इसके अंतरराष्ट्रीय लिंक की जांच में जुटी हुई है।
पूरे नेटवर्क को खत्म करने की तैयारी
पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क के फंडिंग, सप्लाई चैन और विदेशी कनेक्शन तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।
जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती
पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में ड्रग्स और अवैध हथियारों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति लागू है। ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई राज्य में नशे और संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
Read More
पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, पराली जलाने की घटनाओं में 94% कमी

