Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsहिमाचल में इस नियम के मुताबिक भर्ती होंगे 6,297 प्री प्राइमरी शिक्षक,...

हिमाचल में इस नियम के मुताबिक भर्ती होंगे 6,297 प्री प्राइमरी शिक्षक, जानें नियम

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स पर 6,297 प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स निगम के माध्यम से की जाएंगी। भर्ती में दो वर्षीय नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) डिप्लोमा करने वालों को शामिल किया जाएगा। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने इस संबंध में मंगलवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को पत्र जारी किया। हिमाचल के 6,297 प्री-प्राइमरी स्कूलों में करीब 60 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

भर्ती होने वाले इन शिक्षकों को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षक पदनाम दिया गया है। पिछले दिनों हुई कैबिनेट बैठक में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने का फैसला लिया गया। ये भर्तियां केंद्र सरकार के नियमों के तहत की जाएंगी। इसमें पंजीकृत संस्थानों से NTA करने वालों को ही शामिल किया जाएगा। प्रदेश में तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षक योजना शुरू की गई है।

शिक्षा सचिव ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती के लिए निदेशालय राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन को 6,297 स्कूलों में पदों को भरने के लिए रिक्तियों की जानकारी देगा। कंपनियों का चयन करने के बाद कॉरपोरेशन आउटसोर्सिंग के जरिए शिक्षकों की नियुक्ति करेगा।

10,000 रुपये मानदेय तय किया गया है

शिक्षकों के लिए मासिक मानदेय 10,000 रुपये तय किया गया है। इसमें एजेंसी चार्ज, जीएसटी और अन्य खर्च शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन वर्तमान में 5% एजेंसी चार्ज लेता है, जबकि 10% ईपीएफ के लिए काटा जाता है। आउटसोर्स भर्ती पर जीएसटी 18% है। शिक्षकों को हर महीने करीब 7,000 रुपये नकद मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments