Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsशाहरुख की फिल्म ‘किंग’ में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे अभिषेक...

शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन, जानें कब होगी रिलीज

शारूख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक बच्चन विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए शारूख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ लंदन लौट गए हैं। बता दें कि शारूख खान इससे पहले लंदन में ही थे लेकिन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में होने के लिए मुंबई आए थे।

अभी हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘महाराजा’ में पिता-पुत्री के बीच स्नेह और प्यार को दर्शाया गया है जो कि दर्शकों को काफी पसंद भी आया है कुछ ऐसी की कहानी फिल्म किंग में है जिसमें विदेश में रहने वाली बेटी की देखभाल करने वाले पिता का किरदार है जो कि अभिषेक बच्चन निभा रहे हैं। लेकिन, शाहरुख खान की सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक का काम थोड़ा टेढ़ा है। यहां वह ‘किंग’ की बेटी के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले हैं। जी हां, फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के सामने अभिषेक बच्चन विलेन बनने जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments