Advertisement
कथित शराब घोटाले के मामले में शुक्रवार को अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य नेताओं को बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ इस फैसले का जश्न मनाया। जश्न के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भांगड़ा किया और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
उन्होंने इस फैसले को “सच और ईमानदार राजनीति की जीत” करार दिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं में हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरदीप सिंह मुंडियां और हरजोत बैंस के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की खुशी
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि अदालत के इस फैसले ने न्यायपालिका में लोगों के विश्वास को और मजबूत किया है तथा ‘आप’ की शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ राजनीति से प्रेरित आरोपों का पर्दाफाश किया है।

















