Thursday, March 5, 2026
Home Current News ‘बैंड बाजे’ वाले बयान पर AAP का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता बाजवा...

‘बैंड बाजे’ वाले बयान पर AAP का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता बाजवा पर सख्त कार्रवाई की मांग

Advertisement

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO को लेकर दिए गए ‘बैंड बाजा’ बयान पर पंजाब की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बयान के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए जिला स्तर पर प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।

प्रदर्शनों की शुरुआत लुधियाना से की गई, जहां फिरोजपुर रोड स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर आप विधायक, नेता और कार्यकर्ता बैंड-बाजों के साथ पहुंचे और कांग्रेस व प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजवा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रैली के दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO पर विवादित बयान दिया था। इसी बयान को लेकर आप ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO और उनकी पत्नी ने भी बयान पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

चंडीगढ़ में भी हुआ था प्रदर्शन

इससे पहले आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में प्रताप सिंह बाजवा के सरकारी आवास के बाहर भी प्रदर्शन कर चुकी है। वहां भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजा बजाकर विरोध दर्ज कराया था। अब इस मुद्दे को जिला स्तर पर उठाया जा रहा है।

बाजवा ने दी सफाई

प्रताप सिंह बाजवा ने अपने बयान पर कई बार सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी समुदाय का अपमान नहीं किया, बल्कि केवल एक मुहावरे का इस्तेमाल किया था। उन्होंने यह भी कहा कि वे सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करते हैं।