AAP ने दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव के लिए महेश खीची को बनाया उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी (आप) ने देवनगर वार्ड से पार्षद महेश खीची को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) महापौर चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

वहीं, पार्टी नेता गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अमन विहार से पार्षद रविंदर भारद्वाज उप महापौर पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

बता दें कि, दोनों उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल करेंगे। दिल्ली नगर निगम में 250 में से आप के 134 पार्षद हैं, जिसके कारण दोनों उम्मीदवारों की चुनावी राह मुश्किल प्रतीत नहीं होती।

वहीं, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम में 104 पार्षद हैं। महापौर का चुनाव 26 अप्रैल को पार्षदों की बैठक में किया जाएगा।