लोकसभा चुनाव को लेकर बोले हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कहा पूरे देश में चल रही हैं नरेंद्र मोदी जी के नाम की आंधी

लोकसभा चुनाव को लेकर बोले हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कहा पूरे देश में चल रही हैं नरेंद्र मोदी जी के नाम की आंधी

नकुल जसूजा, चंडीगढ़:

लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि पुरे देश में नरेंद्र मोदी जी के नाम की आंधी चल रही हैं।

मोदी जी के 10 साल कम कार्यकाल में जो कार्य हुए है, उसकी हर जगह सरहाना हो रही है। देश की अर्थव्यवस्था आज 11वे स्थान से 5वे स्थान पर आ गई है।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में 2 इतिहासिक कार्य हुए। भाजपा ने धारा 370 को निरस्त किया और भव्य राम मंदिर का निर्माण भी कराया।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों,चंडीगढ़ की 1 सीट और करनाल उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस 10 साल में अपने जिलाध्यक्ष तक तय नहीं कर सकी। अगर चुनाव की तारीख तय न हो, तो कांग्रेस प्रत्याशी के चयन में 10 साल लगा दे।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं। भाजपा ने संकल्प पत्र में जो घोषणा की है, वो पूरी की जाती है।