Saturday, March 7, 2026
Home Current News AAP विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा नामंजूर, MLA ने माना पार्टी...

AAP विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा नामंजूर, MLA ने माना पार्टी का फैसला 

Advertisement

पंजाब सरकार में विधायक पद से इस्तीफा देने और राजनीति छोड़ने का ऐलान कर चुकीं अनमोल गगन मान ने अब अपना फैसला बदल लिया है। पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा ने उनसे पारिवारिक माहौल में मुलाकात की और इस्तीफा नामंजूर करने का फैसला सुनाया।

मुलाकात के बाद अनमोल गगन मान ने पार्टी का फैसला स्वीकार कर लिया है, अमन अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अनमोल गगन मान से पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने मान लिया और अब वह पार्टी के साथ सक्रिय रूप से काम करती रहेंगी।