Tuesday, March 3, 2026
Home Current News ‘AAP’ सरकार की शून्य टॉलरेंस नीति, अपने ही विधायक पर लिया सख्त...

‘AAP’ सरकार की शून्य टॉलरेंस नीति, अपने ही विधायक पर लिया सख्त एक्शन !

Advertisement

पंजाब विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ब्यूरो ने रमन अरोड़ा के जालंधर स्थित आवास पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान विजिलेंस की टीम ने घर से प्रिंटर, नकदी गिनने वाली मशीन और कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को अपनी ‘शून्य टॉलरेंस नीति’ के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम बताया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय और AAP कार्यालय को इस घोटाले की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद कार्रवाई की गई।