Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent NewsAaj Ka Rashifal: 22 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें...

Aaj Ka Rashifal: 22 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

मेष राशि (Aries):

आज का दिन आनंददायक रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति बहुत अच्छी होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिससे जीवन में सुखद अनुभव होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिए यह दिन बहुत शुभ है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus):

आज शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रह सकता है। प्रेम और संतान के मामलों में दिन मध्यम रहेगा, लेकिन व्यापार अच्छा चलेगा। पीली वस्तुओं का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini):

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लिखने-पढ़ने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। हालांकि, प्रेम संबंधों में तू-तू, मैं-मैं से बचने की सलाह दी जाती है। काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer):

भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान के मामलों में दिन थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार सामान्य गति से चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि (Leo):

पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। आज जो आपने सोचा है, उसे कार्य रूप देने का सही समय है। प्रेम और संतान के मामलों में दिन मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि (Virgo):

धनार्जन के नए अवसर मिलेंगे। कुटुंब में वृद्धि होगी। हालांकि, आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक रूप से किसी को पैसे उधार न दें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार का दिन अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि (Libra):

आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। आपकी जरूरतें पूरी होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार भी अच्छा चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

आज मन परेशान रह सकता है। अज्ञात भय सताएगा और खर्च अधिक रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान के मामलों में दिन मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।

धनु राशि (Sagittarius):

आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार भी शुभ रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn):

उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक सफलता और कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार का दिन अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि (Aquarius):

भाग्यवर्धक समय रहेगा। कार्यों की बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति अनुकूल रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces):

परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। कोई भी जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। सफेद वस्तु काली जी को अर्पित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments