Friday, March 6, 2026
Home Current News अमेरिका में आए भीषण तूफान ने मचाई तबाही, पिछले 48 घंटों में...

अमेरिका में आए भीषण तूफान ने मचाई तबाही, पिछले 48 घंटों में 21 लोगों की मौत

Advertisement

अमेरिका में आए भीषण तूफान से पिछले 48 घंटों में 21 लोगों की मौत हो गई। तुफान का मिसौरी और दक्षिण-पूर्वी केंटकी समेत 7 राज्यों में सबसे ज्यादा असर हुआ है, 21 में से 14 मौतें केंटकी में जबकि 7 मौतें मिसौरी राज्य में हुईं अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

भीषण तूफान के कारण 12 राज्यों में लगभग 6.60 लाख घरों में बिजली सप्लाई ठप पड़ गई है, तूफान के दौरान 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। कई घरों की छत और दीवार हवा में उड़ गई है, शहर के शहर मलबे में बदल गए। हजारों लोग बेघर हो गए हैं जिन्हें राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।