Wednesday, February 18, 2026
Homeधर्मबांग्लादेश में हिंदुओ पर अत्याचार को लेकर चंडीगढ़ में निकाला जाएगा रोष...

बांग्लादेश में हिंदुओ पर अत्याचार को लेकर चंडीगढ़ में निकाला जाएगा रोष मार्च : डॉ. रमनीक कृष्ण महाराज

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : सनातन सुरक्षा समिति के तत्वावधान में बांग्लादेश में प्रतिदिन हिंदुओ के ऊपर हो रहे अत्याचार व हिंदुओ के हो रहे नरसंहार को लेकर एक विशाल रोष मार्च का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. रमनीक कृष्ण जी महाराज ने बताया के यह रोष प्रदर्शन उन हिंदुओं के लिए है जिनकी इस समय बांग्लादेश में सुनने वाला कोई नही है।

प्रतिदिन वहां अनेकों हिंदुओ को मारा जा रहा है। संतो को जबरन यातनाएं दी जा रही है। हिंदुओ की बहन बेटियों को प्रतिदिन वहां शर्मसार होना पड़ रहा है। अगर सनातनी आज एक नहीं हुए तो आने वाले समय में यही स्थिति हिंदुस्तान में होते देर नहीं लगेगी। महाराज जी ने बताया के ये प्रदर्शन सनातन सुरक्षा समिति के तत्वावधान में चंडीगढ़ सेक्टर 17 फाउंटेन के पास प्लाजा में रविवार 8 दिसंबर सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमे समाज के सभी वर्गों के लोगो से इस राष्ट्रवादी मुहिम में जुड़ने का आह्वाहन किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments