फतेहाबाद में बम की अफवाह, शीशे के मेडिकल उपकरण को समझा बम…

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सुबहे बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस को इसकी सुचना दी गयी और बम स्क्वाड को मोके पर बुलाया गया। छानबीन करने पर माजरा कुछ और ही निकला। दरअसल यहां पर सर्जरी में उपयोग होने वाला कांच का बना एक उपकरण पड़ा मिला था, जिसे बम समझकर अफवाह फैला दी गई।
आज सुबह लेबर शैड पर जब मजदूरों का आना जाना हुआ तो वहां पर कांच का एक बड़ा उपकरण देखकर उसे बम समझ लिया गया। अफवाह फैली तो लोगों में हड़कंप मचा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल की तो पाया गया कि यह उपकरण डॉक्टरी में सर्जरी के लिए प्रयोग किया जाता है। लोगों ने इसे शायद पहली बार देखा था, जिस कारण अफवाह फैल गई। हालांकि यह उपकरण किसका था और कौन इसे यहां छोड़ गया इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।