Constitution Day पर बोले पीएम मोदी- युवा संविधान को समझें क्युकी हमारे संविधान की स्पिरिट यूथ सेंट्रिक

पीएम नरेंद्र मोदी संविधान दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट में आयोजित समारोह का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने ई-कोर्ट परियोजना के तहत विभिन्न नई पहलों का भी शुभारंभ किया। इसके तहत वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, जस्टिस मोबाइल एप 2.0, डिजिटल कोर्ट शुरू की गईं।

पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के चलते ही आज देश के गरीब और महिलाएं सशक्त हैं। पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान के इतिहास में 1949 दिन बहुत खास है। देश में आज ही के दिन संविधान को अपनाया गया और फिर 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। पीएम ने कहा इस बार का संविधान दिवस इसलिए भी विशेष है क्योंकि भारत ने अपने आज़ादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। इसके आगे पीएम ने कहा हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जो ओपेन व फ्यूचरिस्टिक है और अपने आधुनिक विजन के लिए जाना जाता है। संविधान के चलते ही आज देश के गरीब और महिलाएं सशक्त हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज तमाम मुश्किलों को पीछे छोड़ आगे बढ़ रहा है।