Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में टली बड़ी वारदात, DGP गौरव यादव ने खुद किया Tweet

पंजाब में टली बड़ी वारदात, DGP गौरव यादव ने खुद किया Tweet

मोगा पुलिस ने गैंगस्टर लक्की पटियाला और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए DGP गौरव यादव ने बताया कि आरोपी मोगा में एक व्यापारी से रंगदारी मांगने की योजना बना रहे थे।

इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। DGP गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 2 अलग-अलग गिरोहों से जुड़े हुए हैं। इस मामले में 2 अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक लक्की पटियाला के सीधे संपर्क में था जबकि दूसरा आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। ये दोनों गैंग एक-दूसरे के खिलाफ हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन आरोपियों के पास हथियार कहां से आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments