Friday, March 6, 2026
Home Current News सहारनपुर में मेले की दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल की कई...

सहारनपुर में मेले की दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Advertisement

सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित साउथ सिटी में लगे मेले की दुकानों में भीषण आग लग गई, आग इतनी भयंकर थी कि दूर-दूर तक धुएं के घने गुबार देखे गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ पहुंचीं, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आग में कई दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है।