योगी सरकार ने महाकुंभ से कमाए इतने करोड़ रुपए, खुद मंत्री ने दी जानकारी

महाकुंभ के आयोजन पर राज्य सरकार ने करीब 7,500 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन बदले में राज्य को 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक लाभ मिला।

Mar 3, 2025 - 12:46
Mar 3, 2025 - 15:08
 40
योगी सरकार ने महाकुंभ से कमाए इतने करोड़ रुपए, खुद मंत्री ने दी जानकारी

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 ने न केवल आस्था और आध्यात्म का सबसे बड़ा संगम प्रस्तुत किया, बल्कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी जबरदस्त लाभ पहुंचाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऐतिहासिक आयोजन में करीब 65 करोड़ श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे पर्यटन, होटल, परिवहन और अन्य क्षेत्रों में भारी वृद्धि दर्ज की गई। महाकुंभ के आयोजन पर राज्य सरकार ने करीब 7,500 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन बदले में राज्य को 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक लाभ मिला।

60 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने इस आयोजन को न केवल धार्मिक बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के कारण 60 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला। होटल, परिवहन, पर्यटन, दुकानदार, गाइड और अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

काशी, अयोध्या और महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को जवाब

अनिल राजभर ने स्पष्ट किया कि सरकार सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि काशी, अयोध्या और महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों पर सवाल उठाने वाले लोग जनभावना को नहीं समझते।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।