IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने, महिला एशिया कप में होगा महामुकाबला 

IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान एक बार फिर एक दूसरे के आमने-सामने होने जा रहे हैं। Women Asia Cup में 19 जुलाई को यह मुकाबला खेला जाएगा।

Jul 18, 2024 - 11:37
 22
IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने, महिला एशिया कप में होगा महामुकाबला 
IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने, महिला एशिया कप में होगा महामुकाबला 

IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान एक बार फिर एक दूसरे के आमने-सामने होने जा रहे हैं। वुमेंस एशिया कप(Women Asia Cup) में कल यानी 19 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। महिला क्रिकेट टीम का यह मुकाबला श्रीलंका के दांबुला में होगा।  जो भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 6 बजे से शुरू होगा।  

जाने किसका पलड़ा भारी 

अगर दोनों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों की बात करें तो पिछले कुछ सालों में दोनों टीमों के बीच 14 मुकाबले हुए हैं। भारत ने 11 मैच जीते हैं। वहीं  एशिया कप में भारत का पलड़ा भारी है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए छह मैचों में से पांच जीते हैं। हालांकि, पाकिस्तान ने जो एक मैच जीता था, वह 2022 में सिलहट में खेले गए पिछले एशिया कप में था।

महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर , दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow