Wednesday, March 4, 2026
Home Current News दहेज की भेंट चढ़ी महिला, पति ने पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा, बेटे...

दहेज की भेंट चढ़ी महिला, पति ने पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा, बेटे ने बताई पूरी सच्चाई 

Advertisement

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में दहेज के लिए महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है, परिजनों के मुताबिक ससुराल वालों ने 35 लाख रुपये की मांग पूरी ना होने पर महिला को बेरहमी से पीटा और फिर आग लगा दी।

मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई है, महिला के पति ने इस वारदात को अंजाम दिया, घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसे महिला की बहन ने बनाया है। वहीं महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। निक्की को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।