क्या कांग्रेस में शामिल होंगे भजन गायक कन्हैया मित्तल? चुनाव से पहले चर्चाएं हुए तेज 

जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे.. ये गाना गाकर मसहूर हुए गायक कन्हैया मित्तल अब कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं

Sep 8, 2024 - 21:53
 17
क्या कांग्रेस में शामिल होंगे भजन गायक कन्हैया मित्तल? चुनाव से पहले चर्चाएं हुए तेज 

जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे.. ये गाना तो आपने सुना ही होगा। और सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो भी जरूर देखा होगा। जब  इस गाने को सुनने के बाद प्रभावित होकर एक कांग्रेस की महिला पार्षद ने कीर्तन में ही इस्तीफा दे दिया था। इस गाने को कन्हैया मित्तल ने गया है। वहीं, अब गाकर मशहूर हुए कन्हैया मित्तल अब कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 

भाजपा ने नहीं मिला चुनाव लड़ने का ऑफर 

कहा जा रहा है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कन्हैया मित्तल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से उन्हें कोई ऑफर नहीं मिला है।  और उनका मन कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बात चल रही है। अगर सब ठीक रहा तो मैं कांग्रेस में जाऊंगा। उन्होंने ये भी कहा कि अगर राम मंदिर का फैसला मनमोहन सिंह लाते तो उनके लिए भी मैं यही गीत गाता।  हम राम को मानते हैं लेकिन ऐसा तो नहीं कि सारे राम विरोधी कांग्रेस में हैं। कांग्रेस में भी राम को चाहने वाले हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow