जालंधर में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गैंग के दो गैंगस्टर गिरफ्तार, तीन हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने अधिक जानकारी देते हुए बताया गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली, हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। 

Nov 27, 2024 - 13:07
 17
जालंधर में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गैंग के दो गैंगस्टर गिरफ्तार, तीन हथियार और कारतूस बरामद
Advertisement
Advertisement

पंजाब के जालंधर में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो अपराधियों को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं। 

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों के कब्जे से तीन हथियार और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। 

पुलिस ने अधिक जानकारी देते हुए बताया गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली, हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Purshottam Rathore पुरषोत्तम को मीडिया में काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। इन्होनें अपने सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी जिसके बाद इन्होनें डिजिटल मीडिया का रुख किया। पुरषोत्तम को डिजिटल मीडिया में काम करने का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है और वह मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं। पुरषोत्तम राजनीतिक खबरों को सरल भाषा में अपने पाठकों तक पहुंचाते हैं। फुर्सत के समय में, पुरषोत्तम को गाने सुनना पसंद है वह ज्यादातर हिंदी और भोजपुरी गाने सुनना पसंद करते हैं।