रिज मैदान पर लगे स्टॉल के विरोध में उतरे व्यापारी, व्यापारियों ने बाहरी राज्यों के स्टॉल को हटाने की उठाई मांग

व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर बाहरी राज्यों के स्टॉल को हटाने की गुहार लगाई है

Jun 14, 2025 - 14:24
Jun 14, 2025 - 14:48
 7
रिज मैदान पर लगे स्टॉल के विरोध में उतरे व्यापारी, व्यापारियों ने बाहरी राज्यों के स्टॉल को हटाने की उठाई मांग
Advertisement
Advertisement

शिमला के रिज मैदान पर समर फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, जिसमें पिछले 14 दिनों से बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों ने स्टॉल लगाए गए हैं। जिसका शिमला व्यापार मंडल की ओर से विरोध किया गया है।

व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर बाहरी राज्यों के स्टॉल को हटाने की गुहार लगाई है, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरजीत सिंह मंगा के मुताबिक बाहरी राज्यों के स्टॉल लगाने से शिमला के दुकानदारों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow