सावन में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, रूठ सकते हैं महादेव

सावन महीने में भूलकर भी ना करें ये काम

Jul 22, 2024 - 15:07
 660
सावन में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, रूठ सकते हैं महादेव

क्या सावन में बाल कटवा सकते हैं? क्या सावन में नाखून काटे जा सकते हैं? क्या प्याज और लहसुन का सेवन कर सकते हैं ? अगर आप भी सावन महीने के नियम कानून के बारे में जानना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं । भगवान शंकर को समर्पित सावन महीना बहुत ही खास और पवित्र माना जाता है। इस पूरे महीने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और उपासना की जाती है।इस साल सावन का महीना 22 जुलाई यानी आज से शुरू हो चुका है और 19 अगस्त को समाप्त होगा। हालांकि इस महीने में कुछ कामों को करने की मनाही होती है। ऐसे में उन नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी होता है, नहीं तो भगवान शंकर नाराज हो सकते है। कुछ ऐसी बातों का जानना जरूरी है जो सावन के महीने में नहीं करनी चाहिए । आइए उनके बारे में जानते हैं।

अक्सर लोगों का सवाल होता है कि क्या सावन में बाल कटवा सकते हैं । देखिए सावन में बाल नहीं कटवाना चाहिए क्योंकि श्रावण मास को उन्‍नति और प्रगति का महीना माना जाता है। इस महीने में मानसून होने की वजह से फसलों का भी विकास अच्छे से हो पाता है। इसलिए श्रावण मास विकास से जुड़ा महीना है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि इस महीने जो भी चीजें प्राकृतकि रूप से उगती हैं, उन्हें काटना नहीं चाहिए। चूंकि बाल भी अपने आप से उगते हैं इसलिए इस महीने में बाल नहीं काटने चाहिए। सावन में बाल की तरह ही नाखून काटने की भी मनाही होती हैं। क्योंकि नाखून भी अपने आप ही उगते हैं।

अब आप लोगों के मन में ये सवाल आता होगा कि सावन में प्‍याज और लहसुन क्‍यों नहीं खाना चाहिए

सावन माह में प्याज, लहसुन, बैंगन, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसी चीजों को खाने की मनाही होती है। इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही कारण होते हैं। ऐसे में सावन के महीने में इन चीजों को खाने से बचें।दरअसल लहसुन और प्‍याज मिट्टी के अंदर उगते हैं और सावन के महीने में बारिश की वजह से मिट्टी के ऊपर कीचड़ हो जाती है और जिससे प्याज और लहसुन में बैक्‍टीरिया पनपने लगते हैं। जो इनकी सभी परतों में घुस सकते हैं इसलिए सावन के महीने में इन दोनों चीजों को खाने से बचना चाहिए।

क्या सावन में नॉनवेज खा सकते हैं?

सावन में नॉनवेज बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि भगवान शिव जानवरों और जीव-जंतुओं के भी स्‍वामी हैं। ऐसे में अगर आप सावन में मांसाहार खाते हैं तो आपको शिव जी के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन के महीने में मदिरा का भी सेवन न करें ।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में कच्चा दूध भगवान शिव को अर्पण किया जाता है, इसलिए सावन में कच्चा दूध नहीं पीना चाहिए। वहीं वैज्ञानिकों की मानें तो सावन में घास चरते समय गाय और भैंस घास में मौजूद कीड़ों को भी खा लेती हैं, जिससे दूध दूषित हो जाता है। ऐसे में सावन के दौरान कच्चा दूध पीने से बचना चाहिए।सावन में दही से दूर रहना ही बेहतर रहता है। जहां दही को भी दूध से ही बनाया जाता है। वहीं सावन में दही जल्दी खराब भी हो जाता है, इसलिए सावन में दही नहीं खाना चाहिए। साथ ही दूध से बनी बाकी चीजों से भी परहेज करना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow