हरियाणा के 8 जिलों में आज होगी जोरदार बारिश, जानिए कब तक बरसेंगे बदरा ?

हरियाणा में अभी मानसून की विदाई होती दिखाई नहीं दे रही है। एक ओर जहां चंडीगढ़ और पंजाब में अभी मानसून की बारिश करीब 25 प्रतिशत कम हुई है।

Sep 18, 2024 - 12:02
 19
हरियाणा के 8 जिलों में आज होगी जोरदार बारिश,  जानिए कब तक बरसेंगे बदरा ?

सज्जन कुमार, चंडीगढ़ : हरियाणा में अभी मानसून की विदाई होती दिखाई नहीं दे रही है। एक ओर जहां चंडीगढ़ और पंजाब में अभी मानसून की बारिश करीब 25 प्रतिशत कम हुई है। वहीं, हरियाणा में आज और कल यानि 18 और 19 सितंबर को एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं, जिसका असर पंजाब में दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस बार मानसून सितंबर माह के अंत तक सक्रिय रह सकता है। सितंबर महीने में होने वाली बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आगे भी इसी प्रकार से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

आज इन 8 जिलों में बरसेंगे मेघा

इसी बीच आज 18 सितंबर को मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 8 जिलों में तेज बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बरसात की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते यहां तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी।

फसलों को सुरक्षित करने की जरूरत

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि सितंबर महीने में हो रही बारिश के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस महीने में होने वाली बारिश से जहां किसानों को राहत मिलेगी। वहीं, कटाई की गई फसलों को भी सुरक्षित करने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow