Tuesday, March 3, 2026
Home Current News देशभक्ति का जज्बा…सीने में खौलता खून! चंडीगढ़ सिविल डिफेंस प्रोग्राम में उमड़ा...

देशभक्ति का जज्बा…सीने में खौलता खून! चंडीगढ़ सिविल डिफेंस प्रोग्राम में उमड़ा युवाओं का सैलाब

Advertisement

मन में देशभक्ति का जज्बा और सीने में उबलता खून। चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर के बाहर उमड़ी युवाओं की भीड़ यही कह रही है। यहां चंडीगढ़ में पाकिस्तान से हमले की आशंकाओं को देखते हुए प्रशासन ने नागरिक सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित कर आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए लोगों को भर्ती किया था। चंडीगढ़ के डीसी निशांत यादव ने शुक्रवार को यह अपील की थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में युवक-युवतियां सेक्टर 18 स्थित टैगोर थियेटर पहुंचे और इस नागरिक सुरक्षा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस दौरान देखा गया कि युवाओं का जोश पूरी तरह से हाई था और उन्होंने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। चंडीगढ़ के युवक करण चोपड़ा ने कहा कि हम देश के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार हैं। मैंने फॉर्म भर दिया है और हमसे जो भी कहा जाएगा, हम करने के लिए तैयार हैं। वहीं टैगोर थियेटर के बाहर पहुंचे युवक परमबीर ने कहा कि मैंने भी फॉर्म भर दिया है और हम यहां अपने देश की सेवा करने आए हैं।

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए चंडीगढ़ की लड़की मुस्कान ने कहा कि हम अपनी सेना का समर्थन करने आए हैं। क्योंकि वह हमारे लिए बहुत कुछ कर रही है। एक अन्य युवक ने कहा कि वह उस दिन का इंतजार कर रहा है जब उसके हाथ में बंदूक सौंपी जाएगी।

चंडीगढ़ पर हमले की कोशिश

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से चंडीगढ़ को भी टारगेट में रखा गया है, यहां पर एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया जा सकता है और इस वजह से प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है, शुक्रवार को पूरे शहर में शाम सात बजे दुकानें बंद कर दी गई थी।