Tuesday, March 3, 2026
Home Current News तीसरे विश्व युद्ध की चिंगारी, दुनिया पर संकट भारी! ईरान-इजरायल जंग, कैसे...

तीसरे विश्व युद्ध की चिंगारी, दुनिया पर संकट भारी! ईरान-इजरायल जंग, कैसे होगा युद्ध का अंत?

Advertisement

इजराइल और ईरान के बीच जंग जारी है और दोनों देश के बीच की ये जंग भयावह रुप ले चुकी है, दोनों देशों की ओर से मिसाइलों-ड्रोन से लगातार हमले किए जा रहे हैं, दूसरे दिन फिर इजारयल ईरान पर एयरस्ट्राइक की, इजराइली फाइटर जेट्स ने शुक्रवार देर रात ईरान के परमाणु ठिकानों को दोबारा निशाना बनाया।

इजराइली हमलों में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 350 से ज्यादा घायल हैं, जवाब में ईरान ने 150 बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल की ओर दागीं, इनमें से 6 मिसाइलें राजधानी तेल अवीव में गिरी, जिसमें 1 महिला की मौत हो गई, वहीं, 63 लोग घायल हो गए।

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में इजराइली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाने का दावा किया गया, ईरान की ओर से हमले की आशंका के चलते इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया था, इजराइल ने एक दिन पहले शुक्रवार सुबह 5:30 बजे ईरानी परमाणु और कई मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें 6 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से ज्यादा मिलिट्री कमांडर्स मारे गए थे।