Mahakumbh में फिर टूटा रिकॉर्ड, महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन तैयार, डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 60 करोड़ के पार

 महाकुंभ मेले का आज 42वां दिन है।  मेले के अब 4 दिन ही रह गए हैं।  शनिवार को वीकेंड पर काफी भीड़ उमड़ी। ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक वालों के साथ नाव वाले भी मनमाना पैसा वसूल रहे हैं। वहीं बता दें शनिवार की सुबह तो हर प्रमुख मार्ग पर लोग दिख रहे थे।

Feb 23, 2025 - 17:59
 40
Mahakumbh में फिर टूटा रिकॉर्ड,  महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन तैयार, डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 60 करोड़ के पार

 महाकुंभ मेले का आज 42वां दिन है।  मेले के अब 4 दिन ही रह गए हैं। वीकेंड पर काफी भीड़ उमड़ी। ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक वालों के साथ नाव वाले भी मनमाना पैसा वसूल रहे हैं। वहीं बता दें शनिवार की सुबह तो हर प्रमुख मार्ग पर लोग दिख रहे थे। मेला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिन में 12 बजे तक 71.18 लाख लोग स्नान कर चुके थे। वहीं, शुक्रवार तक कुल 59.31 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। इस तरह शनिवार को स्नानार्थियों की संख्या भी 60 करोड़ पार हो गई।

 महाकुंभ का आज आखिरी रविवार है। 26 फरवरी को महाकुंभ का आखिरी स्नान है। ऐसे में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। CM योगी आदित्यनाथ आज शाम एक बार फिर प्रयागराज पहुंचेंगे और महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के लिए चल रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।