दिल्ली में सीलिंग अभियान के दौरान पथराव, महिला उपनिरीक्षक घायल

मध्य दिल्ली में बुधवार को सीलिंग अभियान के दौरान उग्र हुए स्थानीय लोगों ने पथराव किया जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक महिला उपनिरीक्षक घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना डीबीजी रोड क्षेत्र के कटरा में हुई जिसके सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Aug 28, 2024 - 21:06
 70

उन्होंने बताया कि बेदखली आदेश लागू करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस ने बताया कि तीन संपत्तियों से लोगों हटाया गया है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा अधिकारियों, पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों पर पथराव किया गया और इस दौरान उपनिरीक्षक घायल हो गई। उनके सिर में हल्की चोट आई है। सोशल मीडिया पर 24 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ महिला सीआरपीएफ कर्मी घायल महिला उपनिरीक्षक को घटनास्थल से ले जाती हुई दिखायी दे रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।