शिरोमणि अकाली दल में पड़ी फूट, बागी गुट ने 8 नेताओं को पार्टी से निकालने का फैसला किया रद्द 

शिरोमणि अकाली दल का गृह क्लेश खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के मुखिया सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ बगावत तेज होती जा रही है।

Aug 1, 2024 - 13:32
 13
शिरोमणि अकाली दल में पड़ी फूट, बागी गुट ने 8 नेताओं को पार्टी से निकालने का फैसला किया रद्द 
शिरोमणि अकाली दल में पड़ी फूट, बागी गुट ने 8 नेताओं को पार्टी से निकालने का फैसला किया रद्द 

शिरोमणि अकाली दल का गृह क्लेश खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के मुखिया सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ बगावत तेज होती जा रही है। दरअसल पार्टी ने मंगलवार 30 जुलाई को बागी गुट के कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया दिया था। जिसके खिलाफ अब आवाज उठने लगी है। 

सुखदेव सिंह ढींढसा ने फैसला किया रद्द 

अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा है कि वह पार्टी के सरपरस्त होने के नाते आठ बागी नेताओं और सात विधानसभा हलका प्रभारियों को पार्टी से निकलाने को फैसले को रद्द करते हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन कमेटी का फैसला असांवैधानिक है। ढींढसा ने ये भी कहा कि पार्टी की गिरती साख और बेअदबी के आरोपों पर घिरे सुखबीर बादल अब प्रधान रहने के लायक नहीं हैं।

इसलिए उनको तुरंत अपना पद छोड़ना चाहिए। ढींढसा अनुशासन कमेटी के फैसले को लेकर सुखबीर सिंह बादल को पत्र लिखकर जवाब भी मागेंगे। बता दें कि इसी साल हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके अलावा पंजाब में भी चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं। और चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के बीच बढ़ती तल्खी से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow