Wednesday, March 4, 2026
Home Current News वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद का लंबी बिमारी के कारण हुआ निधन 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद का लंबी बिमारी के कारण हुआ निधन 

Advertisement

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस सदस्य वसंत चव्हाण का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि चव्हाण (69) ने सुबह करीब चार बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले सप्ताह से किडनी संबंधी समस्या का इलाज करा रहे थे।

चव्हाण ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में अस्वस्थ रहने के बावजूद जीत हासिल की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रताप पाटिल चिखलीकर को 59,442 वोट से हराया था। चिखलीकर पिछली लोकसभा में नांदेड़ से सदस्य थे।

नांदेड़ जिले के नायगांव में जन्मे चव्हाण लंबे समय तक ग्राम पंचायत सदस्य रहे और बाद में 1990 तथा 2002 में जिला परिषद सदस्य बन गए।

वह 2002 में महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुने गए और बाद में नायगांव विधानसभा सीट से राज्य विधानसभा के सदस्य बने। वह 2009 से 2014 तक विधायक रहे।

चव्हाण 2021 से 2023 तक नांदेड़ जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रहे।

सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार नायगांव में पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा।