Wednesday, March 4, 2026
Home Current News जम्मू एयर स्ट्रिप पर दागा गया रॉकेट, सांबा में पाकिस्तान की तरफ...

जम्मू एयर स्ट्रिप पर दागा गया रॉकेट, सांबा में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी

Advertisement

पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागा, लेकिन भारत ने इस हमले को नाकाम कर दिया है. भारत की S-400 ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया है.इतना ही नहीं, भारत ने पाकिस्तान का F-16 जेट भी मार गिराया है. हालांकि पाकिस्तान ने सांबा में भारी गोलाबारी की है. दरअसल जम्मू में पाकिस्तान ने कई जगह पर ड्रोन से अटैक करने की कोशिश की है. कुछ स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान के इस ड्रोन अटैक के वीडियो बनाए हैं. आसमान में लाल रोशनियां तैरती हुई दिखाई दे रही हैं. जानकारी के मुताबिक पूरी तरह से मुस्तैद भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को नाकाम कर दिया है