Tuesday, March 3, 2026
Home Current News राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की पाकिस्तान को चेतावनी, उकसाया तो तिरंगा रावलपिंडी...

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की पाकिस्तान को चेतावनी, उकसाया तो तिरंगा रावलपिंडी में लहराएगा

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़ते तनाव के बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारत बुद्ध की धरती है, लेकिन यही धरती अर्जुन और भीम जैसे महान योद्धाओं की भी है।

उन्होंने पाकिस्तान को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि, ये भारत का उसूल है न हम पहले किसी को छेड़ते हैं और न ही बाद में किसी को छोड़ते हैं, उन्होंने कहा कि जब देश की सुरक्षा की बात आती है, तो भारत किसी तरह का समझौता नहीं करता। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा एयर डिफेंस इतना ताकतवर है कि दुश्मन की मिसाइलें मच्छर की तरह कुचल दी जाती हैं।