पंजाब के कई जिलों में आज भी बरसेंगे बादल, चंडीगढ़ में  भी बारिश के आसार

पंजाब में कल जमकर बादल बरसे। वहीं, चंडीगढ़ में भी अच्छी बारिश हुई है।  आज भी मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना जताई है।

Sep 7, 2024 - 11:22
 9
पंजाब के कई जिलों में आज भी बरसेंगे बादल, चंडीगढ़ में  भी बारिश के आसार

पंजाब में कल जमकर बादल बरसे। वहीं, चंडीगढ़ में भी अच्छी बारिश हुई है।  आज भी मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना जताई है। सुबह से ही चंडीगढ़ में बादल छाए हुए हैं। हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली है। पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस सर्कुलेशन के कारण बारशि हो रही है। 

वहीं, मौसम विभाग की माने तो आज शनिवार भी ये एक्टिव रहने वाला है। ये सर्कुलेशन जम्मू-कश्मीर में एक्टिव है। जिसके चलते शुक्रवार पंजाब के कई जिलों में बारिश देखने को मिली और आज भी विभिन्न जिलों के साथ-साथ चंडीगढ़ में बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि मानसून सीजन में अब 22 फीसदी कम बरसात देखने को मिली है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow