Wednesday, March 4, 2026
Home Current News पंजाब का Budget इस दिन होगा पेश, हुआ तारीखों का ऐलान

पंजाब का Budget इस दिन होगा पेश, हुआ तारीखों का ऐलान

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई, जिसमें कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। इस दौरान 2025-26 के बजट सत्र की तारीखों का भी ऐलान किया गया। बैठक खत्म होने के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजट सत्र की तारीखों का ऐलान किया।

मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि बजट सत्र शुक्रवार 21 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान दो छुट्टियां भी हैं। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को पंजाब के राज्यपाल विधानसभा में अपने भाषण से इस बजट सत्र की शुरुआत करेंगे, जिस पर बाद में बहस होगी। उसके बाद शनिवार और रविवार को छुट्टियां रहेंगी।

सोमवार को फिर से बजट सत्र शुरू होगा। इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और इसके बाद 26 मार्च को पंजाब का आम बजट पेश किया जाएगा। मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस बजट सत्र की तारीखें आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं। फिलहाल यह बजट सत्र एक हफ्ते का है, आमतौर पर बजट सत्र 15-20 दिन तक चलता है।