Tuesday, March 3, 2026
Home Current News पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में किया बदलाव, 1 नवंबर से...

पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में किया बदलाव, 1 नवंबर से लागू होंगे नए आदेश

Advertisement

पंजाब सरकार ने बदलते मौसम और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नए आदेश 1 नवंबर से प्रभावी होंगे।

सरकार के निर्देशों के अनुसार,

प्राथमिक स्कूल अब सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेंगे।

वहीं, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की कक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक लगेंगी।

यह आदेश 20 फरवरी 2026 तक लागू रहेंगे।

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए यही समय निर्धारित किया गया है और सभी संस्थानों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।