HomeCurrent Newsपंजाब में बाढ़ के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात, पंजाब में...

पंजाब में बाढ़ के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात, पंजाब में नदियों का तेजी से घट रहा जलस्तर

पंजाब में बाढ़ के बाद हालात अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, इसी बीच, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज पटियाला के सुजानपुर पहुंचेंगे, यहां वे हाल ही में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेंगे, इसके साथ ही, केंद्रीय मंत्री स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों से मुलाकात कर मौजूदा हालात की जानकारी लेंगे।

और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे, दौरे के दौरान अब तक सरकार की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी, साथ ही केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही मदद पर भी जानकारी साझा की जा सकती है, प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments