पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 पिस्तौल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,  पाकिस्तान तस्करों से है संबंध 

पंजाब पुलिस को सीमा पार तस्कीर में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपी हरप्रीत सिंह का पाकिस्तान स्थित तस्कर से भी संबंध बताया जा रहा है।

Aug 29, 2024 - 12:59
 18
पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 पिस्तौल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,  पाकिस्तान तस्करों से है संबंध 

पंजाब पुलिस को सीमा पार तस्कीर में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपी हरप्रीत सिंह का पाकिस्तान स्थित तस्कर से भी संबंध बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की तलाश की जा रही है। 

डीजीपी ने दी जानकारी 

वहीं, पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट कर खुद इस बात की जानकारी दी है। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि एक बड़ी सफलता में, तरनतारन पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में 4 ग्लॉक-19 पिस्तौल (जिनमें से एक पर "मेड फॉर नाटो आर्मी" की छाप है), 4 मैगजीन, 7 राउंड और 4.8 लाख हवाला मनी जब्त की गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow