हमारी भाषा ही हमारी पहचान, आने वाले समय में अंग्रेजी बोलने में आएगी शर्म- Amit Shah
अमित शाह ने कहा कि विदेशी भाषाओं के साथ संपूर्ण भारत की कल्पना नहीं की जा सकती, क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपने इतिहास, संस्कृति और धर्म को विदेशी भाषा में नहीं समझ सकता।
भाषा विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि आने वाले समय में भारत में ऐसा समाज बनने वाला है जहां अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म महसूस होगी। उन्होंने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही, जहां उन्होंने भारतीय भाषाओं के महत्व पर जोर दिया और कहा कि ये भाषाएं देश की संस्कृति, इतिहास और पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं।
अमित शाह ने कहा कि विदेशी भाषाओं के साथ संपूर्ण भारत की कल्पना नहीं की जा सकती, क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपने इतिहास, संस्कृति और धर्म को विदेशी भाषा में नहीं समझ सकता। उन्होंने यह भी कहा कि अंग्रेजी को औपनिवेशिक गुलामी का प्रतीक माना जाएगा और भारतीय भाषाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। शाह ने भारत की भाषाई विरासत को पुनः प्राप्त करने के लिए पूरे देश में नए सिरे से प्रयास करने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?