Paris Olympics में आज एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, जाने भारत का 11वें दिन का पूरा शेड्यूल 

Paris Olympics का आज 11वां दिन है। भारत अब तक इस ओलंपिक में तीन मेडल जीत चुका है। वहीं, आज भारत के ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा एक्शन में नजर आने वाले हैं।

Aug 6, 2024 - 10:59
 21
Paris Olympics में आज एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, जाने भारत का 11वें दिन का पूरा शेड्यूल 

Paris Olympics का आज 11वां दिन है। भारत अब तक इस ओलंपिक में तीन मेडल जीत चुका है। वहीं, आज भारत के ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा एक्शन में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ी टेबल टेनिस, हॉकी, भाला फेंक और कुश्ती में भी नजर आएंगे। 

हॉकी का सेमीफाइनल खेलेगी भारतीय टीम

आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन जर्मनी से खेलेगी। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने पेरिस 2024 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच के पहले हाफ में उनके पास 10 खिलाड़ी रह गए थे, लेकिन उन्होंने डिफेंसिव मास्टरक्लास का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत बनाम जर्मनी हॉकी सेमीफाइनल यवेस-डू-मानोइर स्टेडियम में रात 10:30 बजे IST पर खेला जाएगा। 

भारता का आज का शेड्यूल 

एथलेटिक्स

  • पुरुषों की भाला फेंक ग्रुप ए - किशोर जेना - दोपहर 1:50 बजे
  • महिलाओं की 400 मीटर रेपेचेज हीट 1 - किरण पहल - दोपहर 2:50 बजे
  • पुरुषों की भाला फेंक ग्रुप बी - नीरज चोपड़ा - दोपहर 3:20 बजे

हॉकी

  • पुरुषों का सेमीफाइनल - भारत बनाम जर्मनी - रात 10:30 बजे

टेबल टेनिस

  • पुरुषों की टीम इवेंट राउंड ऑफ 16 - भारत बनाम चीन - दोपहर 1:30 बजे

कुश्ती

  • महिलाओं की 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 - विनेश फोगट बनाम युई सुसाकी - दोपहर 2:44 बजे
  • महिलाओं का 50 किग्रा सेमीफाइनल - विनेश फोगट की योग्यता के अधीन - 9:45 बजे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow