Tuesday, March 3, 2026
Home Current News पहलगाम हमले को लेकर एक्शन में मोदी सरकार, दिल्ली में आज होगी...

पहलगाम हमले को लेकर एक्शन में मोदी सरकार, दिल्ली में आज होगी CCS की दूसरी बैठक

Advertisement

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव गहरा गया है, मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि, आतंकियों का खात्मा किया जाएगा और दुश्मनों को सबक सिखाया जाएगा। इस मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार लगातार एक्शन मोड में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सुरक्षा तैयारियों की एक-एक डिटेल्स ले रहे हैं, इसी कड़ी में आज सुबह 11 बजे से तीन अहम समितियों की बैठक होने जा रही हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे, सबसे पहले कैबिनेट सुरक्षा कमेटी की बैठक बुलाई गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक आयोजित होगी, इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे, इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहेंगे, माना जा रहा है कि इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमाई स्थिति और हालिया आतंकी घटनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।