Wednesday, March 4, 2026
Home Current News छुट्टी मनाने गए कई सैलानी वाटरफॉल में फंसे, बिहार के गया में...

छुट्टी मनाने गए कई सैलानी वाटरफॉल में फंसे, बिहार के गया में वाटरफॉल में फंसे कई लोग

Advertisement

बिहार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वाटरफॉल में कई लोग फंस गए। 6 लड़कियां पानी की तेज धार में बहने लगी। घटना बिहार के गया की है, जहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रविवार को इमामगंज प्रखंड के लंगूराही पहाड़ी वाटरफॉल में सैलानी छुट्टी मनाने गए थे।

इसी दौरान अचानक पानी की तेज धार आ गयी, कई सैलानी जान बचाकर भागे तो कई उस धारा में फंस गए, जिसके बाद पिकनिक स्पॉट पर अफरा-तफरी मच गई। सैलानी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कुछ लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक पानी का बहाव और तेज हो गया। घटनास्थल पर मौजूद सैलानी ने धारा में बहती हुईं लड़कियों को बचाया।

सैलानियों ने एक साथ 4 लड़की को बचाया, जबकि एक लड़की ने किसी तरह पत्थर के सहारे खुद को बचाया, जबकि एक अन्य लड़की काफी देर तक पानी की तेज धार में फंसी रही, उसने टीला पकड़ कर अपनी जान बचायी। इस घटना में बहाव के दौरान एक लड़की पत्थर से टकराकर जख्मी भी हो गयी, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।