Wednesday, March 4, 2026
Home Current News हरियाणा CMO में हुई कई नियुक्तियां, IAS अरुण गुप्ता बने CM के...

हरियाणा CMO में हुई कई नियुक्तियां, IAS अरुण गुप्ता बने CM के प्रधान सचिव

Advertisement

नायब सिंह सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। CMO से पहले की पूरी प्रशासनिक टीम को बदल कर नई नियुक्तियां की गई हैं।

Haryana CM Nayab Saini CMO appointment order IAS Arun Gupta IAS Yashpal | हरियाणा  CMO में खट्‌टर टीम की छुट्‌टी: CM सैनी ने नए अफसर नियुक्त किए; IAS अरुण  गुप्ता प्रधान सचिव,

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व प्रधान वी उमाशंकर की जगह पर सीनियर IAS अधिकारी अरुण गुप्ता अब मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रधान सचिव होंगे। वहीं, साकेत कुमार अतिरिक्त प्रधान सचिव बनाए गए हैं साथ ही शहरी निकाय विभाग के निदेशक के पद कार्यरत IAS अधिकारी यशपाल को मुख्यमंत्री का उप-प्रधान सचिव बनाया गया है।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक का काम देख रहे साकेत कुमार को मुख्यमंत्री का नया अतिरिक्त प्रधान सचिव बनाया गया है। साकेत कुमार की नियुक्ति अमित अग्रवाल के स्थान पर की गई है।