ट्रंप के 500 फीसदी टैरिफ पर MEA का जवाब, भारत का रुख जगजाहिर सस्ती एनर्जी हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध

अमेरिका के राष्ट्रपति भारत सहित रूस से तेल आयात कर रहे सभी देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की जानकारी साझा की थी। इस पर आज (9 जनवरी 2025) को MEA (Ministry of External Affairs) विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है।

Jan 9, 2026 - 17:24
Jan 9, 2026 - 17:25
 10
ट्रंप के 500 फीसदी टैरिफ पर MEA का जवाब, भारत का रुख जगजाहिर सस्ती एनर्जी हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध

अमेरिका के राष्ट्रपति भारत सहित रूस से तेल आयात कर रहे सभी देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की जानकारी साझा की थी। इस पर आज (9 जनवरी 2025) को MEA (Ministry of External Affairs) विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। 

MEA ने दी जानकारी 

MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमें इस बिल के बारे में जानकारी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 500 फीसदी टैरिफ लगाने वाले हैं। इसमें भारत, चीन, ब्राजील और सभी आयातक शामिल हैं, जो रूस से तेल और यूरेनियम खरीदते हैं। 

जनवरी से अब तक 2,417 भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित किया गया: विदेश  मंत्रालय – The Wire – Hindi

भारत का रुख जगजाहिर - विदेश मंत्रालय

MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी की 'एनर्जी सोर्सिंग के बड़े सवाल पर हमारा रुख जगजाहिर है। हम ग्लोबल मार्केट के बदलते डायनामिक्स और अपने 1.4 अरब भारतीय लोगों की एनर्जी सिक्योरिटी जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग सोर्स से सस्ती एनर्जी हासिल करने की जरूरत से गाइड होते हैं”। 

किसी के दवाब में नहीं बदलेगी ऊर्जा नीति 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 500 फीसदी टैरिफ वाले बिल पर विदेश मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा कि भारत की ऊर्जा नीति किसी दबाव में नहीं बदलेगी। हमारा ध्यान इस बात पर है कि भारत के लोगों को सस्ती ऊर्जा मुहैया कराई जाए। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए दुनियाभर के बाजारों पर नजर बनाए हुए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।