लुधियाना पश्चिम उपचुनाव : खत्म हुई वोटिंग, EVM में कैद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य
दोपहर 3 बजे तक: 41% से अधिक मतदान हुआ, जबकि शाम 5 बजे 49.07% मतदान दर्ज किया गया।

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर आज (19 जून) उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। मतदान के बाद EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में वोट्स सुरक्षित रूप से संग्रहित कर दिए गए हैं, जिसमें अब सभी प्रत्याशियों का भाग्य कैद हो चुका है।
इस सीट पर मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) के संजीव अरोड़ा, कांग्रेस के भारत भूषण आशु, भाजपा के जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के परोपकार सिंह घुम्मन के बीच है। नतीजे 23 जून को घोषित किए जाएंगे।
दोपहर 3 बजे तक 41% से अधिक मतदान हुआ, जबकि शाम 5 बजे 49.07% मतदान दर्ज किया गया।
What's Your Reaction?






