Wednesday, March 4, 2026
Home Current News लोकसभा में गतिरोध हुआ खत्म, सर्वदलीय बैठक में दोनों पक्षों के बीच...

लोकसभा में गतिरोध हुआ खत्म, सर्वदलीय बैठक में दोनों पक्षों के बीच बनी सहमती

Advertisement

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदन में एक सप्ताह से जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए सभी दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई, जिसमें दोनों सरकार और विपक्ष दोनों पक्षों के बीच गतिरोध को खत्म कर सोमवार से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बन चुकी है।

लोकसभा सचिवालय की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल के अलावा अलग-अलग दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद सोमवार से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है साथ ही सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर भी चर्चा की जाएगी।